Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती…एक ही इवेंट कंपनी को ठेका:वॉट्सऐप चैटिंग की जांच

Aaj 24
By Aaj 24

रायपुर , राजनांदगांव में 528 पोस्ट पर पुलिस भर्ती गड़बड़ी केस में नाम उछलने के बाद आरक्षक अनिल रत्नाकर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गड़बड़ी केस में 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिसमें 4 आरक्षक और इवेंट कंपनी के 2 कर्मचारी शामिल हैं।

- Advertisement -

वहीं भर्ती प्रक्रिया में लगे हुए 14 कर्मचारियों पर गड़बड़ी का अंदेशा है। अब कर्मचारियों के वॉट्सऐप चैट और उनके खातों की जांच कर रही है। कांग्रेस ने भी इसकी CBI जांच की मांग की है। चर्चा है कि सत्ता से जुड़े एक शख्स भी जांच के घेरे में है। वह पूर्व सांसदों का प्रतिनिधि भी रह चुका है, जिनके वॉट्सऐप और मोबाइल की जांच की जा रही है।

- Advertisement -

बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में एक ही इवेंट कंपनी टाइमिंग टेक्नोलॉजी हैदराबाद को जिम्मेदारी दी गई है, जो प्रदेशभर में भर्ती प्रक्रिया करा रही है। वहीं हर भर्ती सेंटर का प्रमुख आईजी को बनाया गया है, लेकिन राजनांदगांव इकलौता भर्ती सेंटर है, जहां SP को भर्ती अध्यक्ष बनाया गया है।

See also  निकाय चुनाव ब्रेकिंग : कोरबा के बाद अब रायगढ़ में निगम की नेता प्रपितक्ष निर्विरोध निर्वाचित
Share This Article