Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

चलती स्कूटी में लगी आग, जानें पूरा मामला

Aaj 24
By Aaj 24

बिलासपुर। में हाईकोर्ट रोड स्थित छतौना मोड़ के पास चलती स्कूटी में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसा के वक्त स्कूटी पर युवक और 2 बच्चे सवार थे। तीनों ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। वहीं गाड़ी धू-धूकर जलकर खाक हो गई है। घटना शनिवार देर शाम चकरभाटा थाना क्षेत्र की है। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

- Advertisement -

छतौना मोड़ स्थित सुरजीत ट्रांसपोर्ट ऑफिस के सामने TVS पेप स्कूटी में युवक और दो बच्चे सवार होकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट के बाद स्कूटी से धुआं उठने लगा और फिर देखते ही देखते आग लग गई।

- Advertisement -
See also  CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, शुष्क हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 2 डिग्री तक गिरेगा पारा..
Share This Article