Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम जिले के सैलाना में फिर तेंदुए का मूवमेंट : घर के अंदर बंधी गाय को बनाया शिकार,क्षेत्रवासियो में डर का माहौल

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम/22 दिसम्बर । रतलाम सैलाना रेंज अंतर्गत एक आबादी क्षेत्र में तेंदुए का मूवमेंट सामने आया है। जहा तेंदुए द्वारा घर के बाढे में बंधी गाय का शिकार करने की घटना सामने आई है। फ़िलहाल इस मामले वन विभाग द्वारा शिकार हुई गाय का पंचनामा किया गया है।

- Advertisement -

डिप्टी रेंजर एस.एस डांगी से मिली जानकारी के अनुसार सैलाना रेंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जाम्बुड़िया बेड़दा निवासी ईश्वर पिता खुमजी निनामा के बाढे में बंधी गाय का तेंदुए ने शिकार किया है। तेंदुआ पहले गाय को दबोच कर घर से दूर ले गया और उसका शिकार कर आगे का हिस्सा खा गया।

जानकारी मिलते ही वन विभाग अमला मौके पर पहुंचाया और पंचनामे की कारवाही की गई ,साथ ही शिकार में तेंदुए की भूमिकी स्पष्ट होने पर अधिकारियो द्वारा विभाग की रेस्क्यू टीम को सुचना दी गई। फ़िलहाल तेंदुए का रेस्क्यू करने वाली टीम रतलाम से ही होगी या उज्जैन से से आयेगी ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन क्षेत्र में तेंदुए की मूवमेंट से क्षेत्रवासियो में डर का माहौल निर्मित हो गया है।

See also  रतलाम में शस्त्र कला, मलखंभ के अद्भुत करतबों के साथ निकलेगी अनंत चतुर्दशी की झांकी व अखाड़ा : निष्ठा दुर्गा वाहिनी की महिला पहलवानों के साथ निकलेगें जवाहर व्यायामशाला के पहलवान
TAGGED:
Share This Article