AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में कांग्रेस का अम्बेडकर चौराहे पर मौन धरना प्रदर्शन : केंद्रीय गृहमंत्री शाह का फूंका पुतला,पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हुई झूमाझटकी

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम /बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह की लोकसभा में की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने केंद्रीय संगठन के आह्वान पर देशव्यापी प्रदर्शन किया। शुक्रवार को स्थानीय अम्बेडकर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक घंटे मौन धरना देकर गृह मंत्री का विरोध किया। कांग्रेस के मौन धरना के बाद युवक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा गृह मंत्री का पुतला दहन करने की कोशिश की गई।

- Advertisement -

पुलिस को चकमा देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो पुतले तैयार किए थे। कार्यकर्ता द्वारा जब पहला पुतला जलाने के लिए लाया गया, तो पुलिस ने उसे छीन लिया। इसके बाद, दूसरा पुतला लाने पर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच छीनाझपटी हुई, जिससे पुतला आधे से अधिक टूट गया। बचे हुए टूटे पुतले को जलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन पूरा किया।

घटना के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार खींचतान हुई। इस संघर्ष में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिय को चोट लग गई। पुतला जलाने और पुलिस की तैनाती के बीच अम्बेडकर चौराहा पर माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

कांग्रेस नेताओं ने गृह मंत्री से माफी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि बयान वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने इसे बाबा साहब के सम्मान और लोकतंत्र की रक्षा का मुद्दा बताया।

प्रदर्शन स्थल पर की कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी

कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन स्थल पर गृहमंत्री शाह और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेता और शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया देश के गृहमंत्री शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। इसी के विरोध में मौन धरना देकर पुतला जलाया था। इस दौरान कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह अठाना, प्रकाश प्रभु राठौड़, राजीव रावत, महिला नेत्री यास्मीन शैरानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद थे

See also  रतलाम /श्री सर्व ब्राह्मण सभा कार्यकारिणी की बैठक संपन्न : फाग उत्सव, भगवान परशुराम जयंती एवं मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह होगा आयोजित,कार्यकारिणी का किया विस्तार
TAGGED:
Share This Article