Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

मैनपुर में अनवर ढेबर के रिश्तेदार के घर ED का छापा

Aaj 24
By Aaj 24

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ में आज फिर से ईडी का छापा पड़ा है. ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आज सुबह-सुबह राजधानी के मोहदापारा में चावल कारोबारी रफीक मेमन के घर और गरियाबंद के मैनपुर में कारोबारी इकबाल मेमन के घर पर छापा मारा है. मैनपुर में सुबह 6 बजे से छापे के लिए ईडी की टीम 10 से ज्यादा वाहनों में पहुंची है. यह कार्रवाई पिछले दो सालों में दो करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति खरीदने को लेकर की जा रही है.

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जाड़ापदर में बनाए गए राइस मिल को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया था. यह मिल इकबाल के बेटे गुलाम द्वारा बनाया जा रहा था. विवाद बढ़ने के पर ग्रामीणों ने ED के पास पहुंचकर एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप था कि बेरोजगार गुलाम मेमन द्वारा पिछले एक डेढ़ साल में मैनपुर में दो करोड़ से ज्यादा की संपति खरीदी गई है.

- Advertisement -

WhatsApp Image 2024 12 18 at 9.09.22 AM 1

शिकायत में गुलाम को चर्चित अनवर ढेबर का मौसेरा भाई बताया गया था. कहा जा रहा इसी शिकायत की पुष्टि के बाद आज ईडी की टिम ने छापामार कार्यवाही शुरू किया है. वहीं राजधानी के मोहदापारा इलाके में भी ईडी ने दबिश दी है. यहां चावल कारोबारी रफीक मेमन के घर ईडी की छापेमार कार्रवाई जारी है. आशंका जताई जा रही है कि DMF घोटाले मामले में ईडी ने चावल कारोबारी के घर रेड डाली है.

See also  छत्तीसगढ़ में बॉयफ्रेंड ने पति-पत्नी को मार-डाला
Share This Article