AAJ24

[state_mirror_header]

संविधान पर चर्चा, मोदी बोले- यह लोकतंत्र का उत्सव

Aaj 24
By Aaj 24

दिल्ली , संविधान के 75 साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संविधान पर चर्चा में शामिल हुए। मोदी बोले- हम सबके लिए और सभी देशवासियों के लिए इतना ही नहीं, विश्व के लोकतांत्रिक देशों के नागरिकों के लिए ये गौरव का पर्व है। बड़े गर्व के साथ लोकतंत्र के उत्सव को मनाने का ये अवसर है।

- Advertisement -

मोदी बोले- 75 साल की ये उपलब्धि साधारण नहीं असाधारण है। जब देश आजाद हुआ, उस समय भारत के लिए जो-जो संभावनाएं व्यक्त की गईं थी, उन सभी संभावनाओं को परास्त करते हुए संविधान हमें यहां तक ले आया है। इस महान उपलब्धि के लिए संविधान निर्माताओं के साथ-साथ मैं देश के कोटि-कोटि नागरिकों को नमन करता हूं।

- Advertisement -
See also  UPSC वाले नामी टीचर अवध ओझा की राजनीति में एंट्री! इस पार्टी में शामिल हो रहे
Share This Article