Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

राहुल बोले-द्रोणाचार्य की तरह युवाओं-किसानों का अंगूठा काट रही सरकार

Aaj 24
By Aaj 24

दिल्ली , लोकसभा में शनिवार को लगातार दूसरे दिन संविधान पर चर्चा चल रही है। आज शुरुआत संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजु ने की। इसके बाद DMK सांसद ने कहा कि भाजपा हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है। इस पर विवाद हुआ। भाजपा ने कहा कि आप सबूत दीजिए।

- Advertisement -

राहुल गांधी की स्पीच हुई। वे करीब 25 मिनट बोले। राहुल सावरकर पर बोले, एकलव्य-द्रोणाचार्य की कहानी सुनाई। भाजपा सरकार पर युवाओं का अंगूठा काटने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा- जैसे एकलव्य का अंगूठा काटकर द्रोणाचार्य ने उनका हुनर ले लिया था। उसी तरह भाजपा सरकार अग्निवीर से युवाओं का अंगूठा काट रही है। अडाणी को सारे कारोबार, इंडस्ट्री, पोर्ट, एयरपोर्ट देकर किसानों और युवाओं का गला काटा जा रहा है।

- Advertisement -

राहुल के बयान पर युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने जवाब दिया। उन्होंने कहा- आप अंगूठा काटने की बात कर रहे हैं। आपकी सरकार में तो सिखों के गले काटे गए, आपको देश से माफी मांगनी चाहिए।

See also  मणिपुर में भूकंप के झटके
Share This Article