AAJ24

[state_mirror_header]

संत सियाराम बाबा का 110 वर्ष की आयु में निधन

Aaj 24
By Aaj 24

खरगोन , संत सियाराम बाबा का 110 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बाबा ने बुधवार मोक्षदा एकादशी पर बुधवार सुबह 6:10 बजे अंतिम सांस ली। देश भर में उनके अनुयायियों में शोक की लहर है।

- Advertisement -

बाबा पिछले 10 दिन से निमोनिया से पीड़ित थे। शाम 4 बजे नर्मदा नदी किनारे भटयान आश्रम क्षेत्र में अंत्येष्टि होगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे।

- Advertisement -

कसरावद ब्लॉक के बीएमओ डॉ. संतोष बडोले ने बताया, संत सियाराम बाबा के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए 24 घंटे डॉक्टरों की एक टीम तैनात थी। उनके स्वास्थ्य में आंशिक सुधार हो रहा था।

एक दिन पहले बाबा को सलाईन लगाया गया था और ऑक्सीजन भी दी जा रही थी। उनकी पल्स और बीपी सामान्य थे, लेकिन बुधवार सुबह 6 बजे के करीब उनके शरीर में हलचल बंद हो गई।

डॉक्टरों ने तुरंत उनकी स्वास्थ्य जांच की। इसी दौरान बाबा को अचानक हिचकी आई और उनकी पल्स रुक गई। डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

See also  हमने आपको जमानत दी...अगले दिन आप मंत्री बन गए! बालाजी केस में सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कही ये बात
Share This Article