AAJ24

[state_mirror_header]

दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत 8 घायल, जानें क्या हुआ

Aaj 24
By Aaj 24
हाथरस: यूपी में एक और बड़ा हादसा हुआ है। हाथरस में डंपर ने टाटा मैजिक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। आठ लोग घायल हैं। मैजिक को टक्कर मारने के बाद ट्रक भी पलट गया। घायलों में कई की हालत गंभीर है।
आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। सीएम योगी ने खुद घटना का संज्ञान लिया है। मृतकों के प्रति संवेदना जताने के साथ ही अधिकारियों को राहत कार्य में लगने का निर्देश दिया है। घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करने का भी आदेश दिया है। ताकि मृतकों की संख्या न बढ़े। घटना कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर के निकट हुआ है।

See also  YSRCP को लगा एक और झटका, विजयसाई रेड्डी ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा; अब तक 4 ने छोड़ा पद
Share This Article