Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

नहीं रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता  फिरोज कुरैशी

Aaj 24
By Aaj 24

बिलासपुर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता फिरोज कुरैशी का गुरुवार, 28 नवंबर की रात 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी व दो बेटे छोड़ गए हैं। शुक्रवार, 29 नवंबर को उनकी पार्थिव देह दोपहर 12 बजे रामा लाइफ सिटी स्थित उनके निवास से गोंड़पारा स्थित पैतृक निवास लाई जा रही है। दोपहर 2 बजे नमाज के बाद मरीमाई स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे-खाक किया जाएगा।

स्व. विद्याचरण शुक्ल के करीबी सहयोगी रहे स्व. कुरैशी ने नगर निगम में एल्डरमैन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं। वे वर्तमान में सहकारी गृह निर्माण समिति के सदस्य थे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। कांग्रेस कमेटी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वे संगठन के एक मजबूत स्तंभ थे। पार्टी ने अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए अल्लाहताला से उनकी रूह को जन्नत अता करने की दुआ की है।

See also  बस्तर संभाग में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत, रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 5.3
Share This Article