AAJ24

[state_mirror_header]

CG NEWS : CM के काफिले के सामने बच्ची को लेकर कूदी महिला

Aaj 24
By Aaj 24

बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रेप पीड़िता महिला अपने मासूम बच्ची के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले के सामने कूद गई। महिला का आरोप है कि, रेप का आरोपी उस पर कोर्ट में बयान बदलने का दबाव बनाकर धमका रहा है। महिला ने सीएम, नेताओं और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

- Advertisement -

दरअसल, पिछले शनिवार को सीएम विष्णु देव साय का बिलासपुर में कार्यक्रम था। इस दौरान एक रेप पीड़िता महिला उनके काफिले के सामने बैठ गई और प्रदर्शन करने लगी। महिला ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने का आरोप लगाया।

- Advertisement -

महिला जब अपनी मासूम बेटी को लेकर हंगामा करने लगी, तो पुलिस अफसरों के होश उड़ गए। अफसरों ने महिला को तुरंत काफिले के सामने से हटाया। जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली। फिलहाल इस घटना ने प्रशासन और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

See also  भूपेश बघेल ने सूरजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- हमने नवा छत्तीसगढ़ बनाया, अब अराजकता फैला रहे हैं; राजीव भवन निर्माण के लिए 1 लाख रुपये का चंदा दिया...
Share This Article