Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में हत्या या हादसा का खुलेगा राज : चार महीने के दो जुड़वा बच्चों की मौत का,पुलिस ने कब्र से निकाले शव,पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम 21नवम्बर शहर के मदीना कॉलोनी में चार माह के जुड़वा भाई बहन की पानी में डूबने से मौत के मामले का राज खुलने वाला है। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए गुरुवार को शेरानी पूरा कब्रिस्तान में दफनाए गए बच्चों के शव प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निकाले गए। दोनों शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

- Advertisement -

माणकचौक थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार शाम को 4 माह के जुड़वा भाई-बहन की मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर बच्चों के शव को शेरानी पूरा कब्रिस्तान में दफना दिया था। पुलिस को शंका होने पर जांच के लिए शव को निकालने की प्रक्रिया की। इसके लिए एसडीएम को प्रतिवेदन दिया गया। गुरुवार दोपहर को एएसपी राकेश खाखा एवं तहसीलदार ऋषभ ठाकुर की मौजूदगी में शेरानीपुरा कब्रिस्तान से बच्चों के शव को निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना मदीना कॉलोनी क्षेत्र में 20 नवंबर बुधवार दोपहर 3:00 बजे की है। बच्चों के पिता अमीर कुरैशी ने पुलिस को बताया कि उनके चार माह के दो जुड़वा बच्चे हसन और फातीमा थे। बुधवार दिन में जब उनकी पत्नी बच्चों को लेकर धुप में पानी के ड्रम के पास खड़ी थी तभी एक बच्चा पानी के ड्रम में गिर गया। पत्नी जब उसे निकालने गई तो दूसरा बच्चा भी टंकी में गिर गया। यह देखकर पत्नी वहीं बेहोश होकर गिर गई। होश में आने के बाद पत्नी ने पति आमिर को पूरा घटनाक्रम बताया। उसके बाद जब पति घर पहुंचा तो दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। बाद में परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बच्चों के शव को दफना दिया।

See also  हमारी सरकार 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने की दिशा में कर रही काम, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम विष्णुदेव साय ने कहा

एएससपी राकेश खाखा ने बताया कि पुलिस को किसी व्यक्ति ने बच्चों की मौत के संबंध में सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। परिजनों ने बिना शव परीक्षण कराए दफना दिया था। आज तहसीलदार ऋषभ ठाकुर की मौजूदगी में शवों को निकालकर जांच के लिए भेजा गया है। श्री खाखा ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा हो सकेगा।

TAGGED:
Share This Article