Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

BMO के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

Aaj 24
By Aaj 24

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) हेमंत दीक्षित के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं. संघ ने उन पर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस मुद्दे को लेकर संघ ने उच्च अधिकारियों को पहले ही शिकायत पत्र सौंपा था, लेकिन मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

- Advertisement -

स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों का कहना है कि प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे उनका कार्य करना मुश्किल हो गया है. इस स्थिति से तंग आकर कर्मचारियों ने आज फिर से एकदिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला किया. हड़ताल के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

- Advertisement -
See also  सिंगापुर पहुंचे CM विष्णु देव साय, वैश्विक निवेशकों के बीच रखेंगे छत्तीसगढ़ का विजन
Share This Article