Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

10 हजार छात्रों का प्रदर्शन पुलिस का लाठीचार्ज

Aaj 24
By Aaj 24

प्रयागराज में लोक सेवा आयोग कार्यालय (UPPCS) के सामने प्रदर्शन कर रहे कैंडीडेट्स को पुलिस ने लाठीचार्ज करके खदेड़ दिया। इस दौरान भगदड़ मचने से कई छात्र चोटिल हो गए। करीब 10 हजार छात्र अयोग के कार्यालय से थोड़ी दूर धरने पर बैठ गए हैं। वह नारे लगा रहे हैं कि बंटेंगे नहीं। न्याय मिलने तक हटेंगे नहीं। सोमवार को यूपी पीसीएस और RO/ARO (रिव्यू अफसर और असिस्टेंट रिव्यू अफसर) परीक्षा के हजारों कैंडीडेट्स यूपी, MP, बिहार समेत कई राज्यों से आयोग कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।

- Advertisement -

प्रदर्शन पहले से ही तय होने के चलते पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था थी। आयोग से करीब 500 मीटर पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी। कैंडीडेट्स आयोग तक आने पर अड़े हुए थे, ऐसे में बैरिकेडिंग तोड़ दी। इससे वहां हालात बेकाबू हो गए।

- Advertisement -

पुलिस और RAF ने कैंडिडेट्स को खदेड़ा। आयोग के गेट नंबर 3 के करीब पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करके छात्रों को वहां से हटाया। फिलहाल, आयोग के सभी एंट्री गेट को बंद कर दिया है। पूरे मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट किया। कहा- युवा विरोधी भाजपा का छात्राओं और छात्रों पर लाठीचार्ज बेहद निंदनीय कृत्य है। इलाहाबाद में UPPSC में धांधली को रोकने के लिए अभ्यर्थियों ने जो जब माँग बुलंद की तो भ्रष्ट भाजपा सरकार हिंसक हो उठी।

See also  सूरजपुर: ग्राम पंचायत बसदेई में मधुमक्खियों का प्रकोप, ग्रामीणों में आक्रोश,
Share This Article