Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जार 3 आतंकी छिपे होने की खबर

Aaj 24
By Aaj 24

श्रीनगर के जबरवान इलाके में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सेना को 3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। दाचीगाम और निशात के ऊपरी इलाकों को जोड़ने वाले जंगल में सुबह करीब 9 बजे मुठभेड़ शुरू हुई।

- Advertisement -

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक सेना और पुलिस ने इलाके में जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल एनकाउंटर जारी है।

- Advertisement -

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पिछले 15 घंटों के अंदर यह दूसरी मुठभेड़ हुई है। जबकि नवंबर महीने के 10 दिन में यह 7वां एनकाउंटर है। इनमें अब तक कुल 8 आतंकी मारे गए हैं।

इससे पहले बारामूला के सोपोर में 9 नवंबर की शाम को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। 8 नवंबर को भी सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। रामपुर के जंगलों में भी एनकांउटर जारी है।

 

See also  भारत ने जापान को पीछे छोड़ा, दुनिया की अब चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, लेकिन प्रति व्यक्ति के स्तर पर भयंकर चुनौतियां
Share This Article