कांकेर। न्यायालय परिसर में एक बार फिर भालू घुस आया है. बुधवार को भी भालू न्यायालय परिसर में घुसा आया था, जो रात्रि में निकलकर भाग गया था. लेकिन सुबह होते ही भालू फिर से लौट आया, और एक वनकर्मी को घायल कर दिया है. दो दिनों से भालू के न्यायालय परिसर में आने-जाने से काम के लोगों दहशत में हैं.कांकेर जिला मुख्यालय में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बना हुआ है. आए दिन भालू, तेंदुआ जैसे जंगली जीव भोजन-पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों में पहुंचकर लोगों पर हमले कर रहे हैं. आज भी जिला न्यायालय परिसर में घुसे भालू ने एक वनकर्मी पर हमला कर घायल कर दिया. गनीमत रही कि मौके पर मौजूद अन्य वनकर्मियों ने भालू को खदेड़ा नहीं तो अप्रिय घटना हो सकती थी. लेकिन भालू की वजह से न्यायालय के साथ ठीक सामने स्थित कलेक्ट्रेट व अन्य शासकीय विभागों में आने-जाने वाले लोगों में दहशत है.
न्यायालय परिसर में फिर घुसा भालू, वनकर्मी पर हमला, लोगों में मची दहशत
Recent Post
Recent Posts
- MP/ मध्यप्रदेश साइबर फॉरेंसिक प्रयोगशाला में e-Forensic 2.0 का शुभारंभ : साइबर फॉरेंसिक जांच होगी और अधिक तेज, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित
- भोपाल/गूंजे फाग गीत, पुलिस बैंड ने दी उम्दा प्रस्तुति : ढोल की थाप पर थिरके पुलिस अधिकारी व कर्मचारी -जमकर उड़े रंग-गुलाल ; होली बुराई पर भलाई की जीत का पर्व, नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें पुलिसकर्मी :-डीजीपी
- Ratlam/कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने ऐरावत हिल्स पर मनाया फाग उत्सव : भजनों और होली गीतों के साथ उड़ा गुलाल।
- Ratlam/केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को बर्खास्त करने की मांग : महिला कांग्रेस ने यास्मीन शेरानी के नेतृत्व में किया प्रदर्शन -राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,दी आंदोलन की चेतावनी
- भोपाल/सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह :जोशी देश के पहले बैच 1948 के आईपीएस अधिकारी हैं,पूर्व डीजीपी एच.एम. जोशी का नेतृत्व मध्यप्रदेश पुलिस के इतिहास में प्रेरणादायी अध्याय : डीजीपी मकवाणा



