Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

CG BREAKING: शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, रायपुर में आरोपी की तलाश जारी

Aaj 24
By Aaj 24

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद मुंबई पुलिस को बड़ी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, धमकी देने वाले आरोपी की लोकेशन रायपुर के पंडरी इलाके में ट्रेस हुई है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक की तलाश के लिए रायपुर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

मोहम्मद शिफाक का नंबर ट्रेस हुआ

- Advertisement -

मामला भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 308 (4) और 351 (3)(4) के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, जिस नंबर से शाहरुख खान को धमकी दी गई थी, वह रायपुर के मोहम्मद शिफाक के नाम पर रजिस्टर्ड है। यह नंबर ट्रेस होते ही मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

See also  IAS Posting: IAS मुकेश बंसल को मुख्यमंत्री के सचिव की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी, अमित कटारिया सचिव स्वास्थ्य बने
Share This Article