Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

नवाचार के माध्यम से शक्तिमान बनकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं बाल विवाह रोकने के लिए…

Priyanshu Ranjan

दुलदुला विकास खंड में जय हो की टीम बाल विवाह रोकने कर रहा जागरूक

जशपुर 9 अक्टूबर 24/ जशपुर जिले में बाल विवाह को रोकने के व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और यूनिसेफ, जय हो की टीम विकास खंड के हाट बाजार,बस स्टैंड, सार्वजनिक जगहों पर लोगों को बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में जानकारी दे रहे हैं।

- Advertisement -

इसी कड़ी में नवाचार के माध्यम से शक्तिमान बनकर लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। विगत दिवस दुलदुला विकास खंड के हाट बाजार में जय हो की टीम और एन ई एस कालेज के विघार्थियों ने बाल विवाह की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।

- Advertisement -

यूनिसेफ के जिला समन्वयक श्री तेजराम सारथी ने बताया कि आम लोगों को चर्चा कर अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

See also  रेवटी चौकी पुलिस ने अंबिकापुर से रेणुकूट जा रही बस से चार लाख रुपए कीमत के 12 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार,,,
Share This Article